फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टिकैत की जयंती पर किसानों ने विंध्य एक्सप्रेसवे का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सोनखरा गांव में भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती मनाई गई। किसानों ने हवन-पूजन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर हुई बैठक में किसानों ने विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया का विरोध किया। उन्होंने प्रक्रिया स्थगित करने की मांग की। किसानों का कहना था कि उपजाऊ जमीन के अधिग्रहण से उनकी आजीविका प्रभावित होगी। बैठक में आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली के पोल और तारों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई गई। अध्यक्षता रामनरेश सिंह ने की, जबकि संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान सिद्धनाथ सिंह, पंचम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पंकज पटेल समेत कई किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें