फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के बरकछा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उद्घाटन पं. महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. संत प्रसाद ने किसानों को प्राकृतिक खेती के तौर तरीकों के बारे में जानकारी दी। कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार गोयल ने प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ की जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डॉ. एसएन सिंह ने जैविक खेती व प्राकृतिक खेती में अंतर एवं विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रो. श्रीराम सिंह, डॉ. जय प्रकाश राय, पंकज सिंह, राजेश कुमार सिंह, हरेंद्र मौर्या, अमरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें