फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाढ़ से प्रभावित किसानों को मिले उचित मुआवजा

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के प्रदर्शन को संबो​धित करते पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. ​शिवकुमार सिंह 
विज्ञापन
मिर्जापुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मांग किया कि बाढ़ से प्रभावित फसलों का किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।जिलाध्यक्ष डा. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक 363 गांव बाढ़ प्रभावित रहे।
विज्ञापन

इसमें सदर तहसील से 186 गांव और चुनार तहसील से 177 गांव शामिल हैं। पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने कहा कि यदि इस बार किसानों को ठीक से मुआवजा नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी किसान की आवाज बनाकर संघर्ष करने करेगी।
छोटे खां ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम पर बना पार्क क्षतिग्रस्त है। दोनों पार्कों का सुंदरीकरण किया जाए। जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान शिवशंकर चौबे, कमलेश दुबे, मनीष दुबे, शबनम अंसारी, इश्तियाक अंसारी आदि थे।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने न्यू वीआईपी मार्ग पर बंद ताला को खोलने, नगर की समस्याओं को दूर करने तथा विंध्यवासिनी मंदिर कमेटी का चुनाव कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें