फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक के टक्कर से साइकिल लेकर पैदल जा रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के नैड़ी कठारी पुल के पास रविवार को शाम को ट्रक के टक्कर से साइकिल लेकर पैदल जा रहा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नदौली पटेहरा गांव निवासी रामचरन (61) खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार को शाम को वे साइकिल से कठारी चौराहा सामान लेने गए थे। सब्जी आदि सामान लेकर वे घर लौट रहे थे। वे साइकिल लेकर पैदल ही लालगंज थाना क्षेत्र के नैड़ी कठारी पुल पर चढ़ रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से रामचरन गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची व परिजन उनको उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष लालगंज अजित श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक के टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें