फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग लगने से जलकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बुधवार की दोपहर घर में आग लग जाने से वृद्ध की किसान की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घर में रखा हजारों रुपये के गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। परिवार के लोग तीन किलोमीटर दूर राजापुर गांव में रहते हैं। घटना की सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 80 वर्षीय बिहारी यादव कुछ दिनों से अपनी पत्नी के साथ लालपुर गांव स्थित पाही पर रहते थे। बुधवार की सुबह पास के खेत में खरपतवार फूंकने के बाद तपती दुपहरिया में अपने घर में आराम करने चले गए। तेज हवा चलने के कारण आग खपरैल में लग गई। बिहारी को आग लगने की जानकारी हुई तो वह जान बचाने के लिए बाहर आए, पर सामान निकालने के लिए दोबारा घर के अंदर गए। सामान निकालने के चक्कर में बिहारी अंदर फंस गए। इससे वह आग में जलने लगे। पत्नी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पर मड़िहान थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने अग्निशमन को सूचना दिया। सूचना पर अग्निशमन की टीम ने आग बुझाया। तब तक आग में जलकर वृद्ध बिहारी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम मड़िहान विमल कुमार दुबे ने मृतक के परिजनों को मदद का आश्वासन दिया।
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी के पुरवा गुरुदेव नगर स्थित संत अनुयाई आश्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से खलिहान में रखा लगभग एक हजार क्विंटल भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, पर आग पर काबू नहीं पा सके। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक भूसा जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें