फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन के दिन धरने पर बैठे रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। करहट जादवपुर शिव मंदिर पर चल रहे किसानों के अनवरत धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन होलिका दहन की पूर्व संध्या पर सोमवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान किसानो ने होली न मनाए जाने का निर्णय लिया। इस सूचना पर जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रतिनिधियों शामिल नायब तहसीलदार चुनार नटवर सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव मौके पर पहुंचकर किसानो को समझाने का प्रयास किया पर किसानो ने उनकी एक न सुनी वे बैरंग वापस लौटने को मजबूर रहे। अध्यक्षता महेंद्र सिंह व संचालन धर्मेद्र सिंह ने किया। धरने में किसान मुआवजे, नौकरी, और जमीन की नापी की मांग पर अडिग रहे। इस अवसर पर रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह प्रहलाद सिंह, सिद्ध नाथ सिंह, कंचन सिंह फ़ौजी, परशुराम मौर्या, अरुणेश सिंह, अशोक सिंह, देवी प्रसाद, छन्नू सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामश्रृंगार, अलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें