फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून प्रतियां जलाने से पहले दबोचे गए किसान नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। संपूर्ण क्रांति दिवस पर किसानों की ओर से शनिवार को कृषि कानून की प्रतियां जलाए जाने के मामले को लेकर पुलिस ने किसान नेताओं के आवासों पर पहरेदारी में लग गयी। पुलिस ने रुसूलपुर पहुंचकर किसान नेता अली जमीर खान के आवास की घेरेबंदी करते हुए पहरेदारी में लग गयी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम चुनार व सीओ को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिला अध्यक्ष अली जमीर खान ने 18 सूत्री मांग पत्र में तीनों नए कृषि कानून को काला कानून करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग की। इस दौरान जिला महासचिव धर्मदेव उपाध्याय, अकीलुद्दीन अहमद, शमीम अहमद, सुरेश सिंह, परवेज खान, सिराजुद्दीन, जुनेद खान, इंदल, तबरेज खान, शाहिद खान आदि मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) महिला जिलाध्यक्ष अर्चना चौबे ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुस्तैनी और गैर पुस्तैनी किसानों की अलग-अलग श्रेणी बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन भेजने वालो में शीतला उपाध्याय, कदन लाल चक्रवाल, मनोरमा देवी, अन्नतिमा देवी, नेहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें