फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेत में बोआई करने जा रहे किसान की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
हलिया के गहिला मतवार गांव निवासी करंट से मृत फूलेश की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
विज्ञापन
हलिया। गहिला मतवार गांव में खेत की बोआई करने जा रहे फूलेश (28) 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आकर झुलस गए। ग्रामीण किसी तरह तार से अलग कर उनको अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी फूलेश गांव के एक व्यक्ति का खेत बटाई पर लेकर खेती कर रहे थे। मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने के लिए पहुंचे। खेत में 11 हजार वोल्ट के बिजली का तार गिरा था। वह तार हटाने लगे तभी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। बगल के खेत में धान की मड़ाई कर रहे लोग दौड़ कर आए। बांस-बल्ली से उनको बिजली के तार से अलग करके परिजनों को सूचना दी। परिजन पीएचसी ले गए। जहां डॉ. अवधेश कुमार ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पत्नी मोनू, माता छोटकी व पिता छोटेलाल का रो-रो कर हाल-बेहाल हो गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसे तीन अविवाहित बेटी व एक बेटा है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि करंट से व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें