फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में मंगलवार को सुबह पांच बजे अचानक ट्रांसफॉर्मर जलने पर 100 मीटर दूर बने मकान में बिजली का का करंट प्रवाहित होने लगा। घर से निकलते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के नदौली करौदी गांव निवासी 53 वर्षीय देव शंकर उर्फ सुग्गालाल दुबे की पैतृक जमीन हलिया के मझिगवां गांव में है। वह अपनी खेती बाड़ी देखने के लिए आए थे। गांव निवासी कुंज बिहारी पाल के यहां सोमवार की रात रुके थे। सुबह पांच बजे के करीब अचानक ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जलने लगा। इससे करंट मकान में प्रवाहित होने लगा। घर में अचानक बिजली का तार जलने से धुआं उठता देख परिजन बाहर भागने लगे।
उसी दौरान देव शंकर उर्फ सुग्गा लाल दूबे भी घर के अंदर से बाहर निकल रहे थे कि बरामदे में लगे टीन सेड के लोहे का पाइप टच कर लिया। इससे वह करंट की चपेट में आ गए। जब तक लोग कुछ समझते तब तक घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देव शंकर को तीन पुत्र और दो पुत्री है। पुत्रोें की शादी अभी नहीं हुई है। अचानक इस हादसे से हुई मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें