फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खाद की बोरी के नीचे दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के गोधना गांव में साधन सहकारी समिति से शनिवार को देर शाम सिर पर खाद की बोरी लेकर आ रहा किसान गिर गया। इससे वह खाद की बोरी के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने बोरी हटाकर परिजनों को बुलवाया। परिजन किसान को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गोधना गांव निवासी सुरेश कुमार (38) पुत्र जोधा किसान थे। वे शनिवार को शाम को गांव में स्थित साधन सहकारी संघ लिमिटेड से खाद लेने गए थे। वहां से 50 किलो खाद की बोरी सिर पर रखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में खाद की बोरी लेकर गिर गए। गिरने पर बोरी उनके मुंह पर गिरी। इससे वे दब गए। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने बोरी हटाकर परिजनों को बुलवाया। परिजन सुरेश को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। सुरेश से दो पुत्र और पुत्रियां हैं। उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी सुरेश पर थी। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें