फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुकान से नकदी व कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के ददरा गांव के ब्लॉक तिराहे के पास शनिवार की रात मकान में पीछे से सेंध लगाकर मोबाइल फोन की दुकान में घुसे चोर 35 हजार नकद और कीमती मोबाइल फोन सहित अन्य सामान उठा ले गए। दुकानदार ने रविवार को राजगढ़ थाने में चोरी की घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

सेमरी गांव निवासी सुनील कुमार की राजगढ़ ब्लॉक के सामने पुरानी पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर मोबाइल फोन की दुकान है। प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात आठ बजे सुनील दुकान बंद कर अपने घर चले आए। चोर शनिवार की रात मकान में पीछे से सेंध लगाकर दुकान में घुस गए और 35 हजार रुपये नकद व कीमती मोबाइल फोन सहित अन्य सामान उठा ले गए। रविवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुनील जब दुकान खोल कर अंदर घुसे सामान बिखरे पड़े थे। सुनील ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस जांच कर लौट गई। दुकानदार सुनील कुमार ने राजगढ़ थाना में चोरी की घटना की तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि नए व पुराने समेत 12 एंड्रायड मोबाइल फोन चोर हुए हैं। जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये है। इसके अलावा 10 हजार रुपये मूल्य के 14 की पैड मोबाइल, 15 हजार रुपये मूल्य के स्मार्ट वाच, ब्लू टूथ व 35 हजार रुपये नकद आदि चोर ले गए। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि मोबाइल फोन की दुकान में चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें