फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जरगो नहर में डूबने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के बड़भुइली गांव के सामने मंगलवार को सुबह करीब सात बजे जरगो नहर में सिंचाई के दौरान पैर फिसलकर डूबने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बड़भुइली गांव निवासी विदेशी उर्फ रामअचल (48) गांव के सामने जरगो नहर के पास सिंचाई कार्य के लिए गए थे। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण वे नहर में डूब गया। ग्रामीण नहर से विदेशी को बाहर निकालकर स्थानीय चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विदेशी के छोटे भाई रामचन्द्र पटेल की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि नहर में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें