फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन के टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के झिंगुरा और पहाड़ा के बीच सोमवार को दोपहर बाद रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन जब तक उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के रानी चौकिया निवासी टिम्मल उर्फ चंद्रशेखर बिंद (28) पुत्र बलिराम बिंद सोमवार को सुबह 11 बजे गड़ई नाला क्षेत्र में मेला देखने जाने की बात कहकर निकले थे। अपराह्न तीन बजे झिंगुरा और पहाड़ा के बीच रेलवे लाइन पार करते समय वे ट्रेन से टकरा गए। ट्रेन के टक्कर से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। चोट लगने पर चीख सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन जब तक उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़री थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें