फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कुएं में गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के बेदऊर गांव में बुधवार को देर शाम घर से एक किलोमीटर दूर खेत की तरफ से जाते समय बिना जगत के बने कुएं में गिरने से किसान की मौत हो गई। जानकारी होने पर शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेदऊर गांव निवासी सोहनलाल (68) के घर से एक किलोमीटर दूर खेत में जोताई का कार्य चल रहा था। उनके बड़े पुत्र कमलेश बुधवार को खेत में जोताई कर रहे थे। खेत की तरफ जाते समय सोहनलाल रास्ते में गांव के ही सुबाव मजरा में विजय तिवारी के खेत के पास बने बिना जगत के कुएं में गिर गए। विजय तिवारी अपने खेत में गेहूं की बोआई करने के बाद घर जा रहे थे, तभी कुएं में गिरे सोहनलाल को देखा। उन्होंने इसकी सूचना सोहनलाल के परिजनों को दी।
परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर सोहन को कुएं से बाहर निकाला। हालांकि तब तक उनकी मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोहनलाल के चार पुत्रों में दो की पूर्व में मौत हो चुकी है। बड़े पुत्र कमलेश खेत में बोआई कर रहे थे। छोटे पुत्र राजेश मवई कला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गए थे। शाम को घर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि कुएं में गिरने से वृद्ध किसान की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें