फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अध्यक्ष व महामंत्री के लिए ही होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवयुवक अधिवक्ता समिति के चुनाव में बृहस्पतिवार को तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अध्यक्ष पद से अनमोल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से रामचरण सिंह व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद से भानु प्रताप सिंह द्वारा नामांकन पत्र वापस लेने के बाद उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो गयी है। अब केवल अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए मतदान होगा। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

अब अध्यक्ष पद पर बार के पूर्व अध्यक्ष मुन्नू प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार मिश्र, रामनिहाल सिंह व महेंद्र सिंह के बीच मुकाबला रहेगा, जबकि महामंत्री पद पर राहुल कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह व अजय कुमार पांडेय के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सत्येन्द्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि नामांकन पत्र वापसी के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राज्यपाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामअधीन सिंह, धीरेंद्र सिंह व संयुक्त मंत्री पद पर लवकुश कुमार, छोटेलाल शास्त्री, किशन कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

इनके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर निखिल कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, अमरनाथ सिंह, शिवशंकर सिंह, विनोद कुमार व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर दिलीप कुमार सिंह, मो. अवनर अली, बिजेंद्र, विद्यानाथ द्विवेदी, संतोष, मनोज कुमार पांडेय का भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए 23 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें