नगर पंचायत के साईं मंदिर प्रांगण में पद्मश्री अशोक भगत का भव्य स्वागत रविवार को किया गया। विकास भारती का गठन कर इन्होंने झारखंड के सुदूर क्षेत्रों में ग्रामीण विकास संबंधी कई गतिविधियों को नया आयाम दिया है। उन्होंने कहा की अगर युवा अपने मन मे ठान ले तो कोई काम असंभव नही। महिलाओं के लिए कई एसएचजी का गठन कर स्वावलंबन को बढ़ावा दिया। किसानों के हितों के लिये किसान क्लब का गठन किया।
उन्होंने कहा हमनें अनेंक उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में भी कार्यो को सामान्य तौर पर किया। तीस साल पहले गुमला जिले के अत्यंत पिछड़े इलाके बिशुनपुर में इनके संगठन ने अपनी शुरूआत की थी। इस प्रयास के पीछे झारखंड के आदिवासी और आदिम जनजाति समुदाय का विकास मुख्य लक्ष्य था। इन्होंने स्थानीय समुदाय को एकजुट कर 2000 फीट उंची पहाड़ी पर स्थित सात गांवों में डैम का निर्माण कराया। सिंचाई के सवालों का हल निकाला। युवाओं के कौशल विकास एवं आजीविका के लिये ग्राम तकनीक केंद्र खड़ा किया। अशोक भगत चाहते है कि जिले में भी युवा आगे बढे़े और गरीब आदिवासियों व गरीब लोगों की मदत करे । इस दौरान पूर्व डीजी राम नरायन सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, जय शंकर सिंह, सगीर खां, राकेश सिंह, शिवशंकर चौबे आदि मौजूद रहे।