नगर के आर्यकन्या पाठशाला इंटर कालेज में गुरुवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया।
जूनियर कक्षा की छात्राआें ने अपने सीनियर छात्राओं को विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अपने मनोहारी प्रस्तुतियाें से छात्राओं ने सबका मन मोह लिया।
जूनियर छात्राआें ने सीनियर कक्षा की छात्राआें को कई प्रकार के लजीज व्यंजनों भी खिलाया।
विद्यालय में फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्राआें ने एकल व समूह नृत्य भी प्रस्तुत करने के साथ ही अपने सीनियर छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. बीना रानी सिंह सहित समस्त छात्राएं व स्टाफ उपस्थित रहे।