फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कम बजट में फैंसी सोफे की मांग ज्यादा, दुकानदार बुकिंग के आधार पर तैयार करा रहे सोफे

विज्ञापन
लालडिग्गी ​​स्थित एक प्रतिष्ठान में सजे फैंसी सोफे।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। सहालग फरवरी से शुरू हो रहा है। शादी-विवाह का सीजन नजदीक आते ही बाजार में शादी से जुड़े सामान की मांग अधिक हो जाती है। इस समय फैंसी सोफों की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया है। दुकानदार अब स्टॉक के बजाय बुकिंग के आधार पर ही फैंसी सोफे तैयार करवा रहे हैं। शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के लिए खास डिजाइन, मखमली कपड़ा, सुनहरी नक्काशी और आकर्षक कारीगरी वाले सोफों की सबसे ज्यादा मांग है। इसके अलावा उपहार में देने के लिए लालडिग्गी, वासलीगंज, रमईपट्टी व बूढ़ेनाथ रोड सहित अन्य बाजार में एक से बढ़कर एक फैंसी डिजाइन के सोफे उपलब्ध हैं। फर्नीचर और डेकोरेशन से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि सहालग शुरू होने से पहले ही अग्रिम बुकिंग का दबाव बढ़ गया है। कई ग्राहक अपनी शादी की तारीख पहले से तय कर कम बजट में फैंसी सोफे बुक करा रहे हैं। बाजार में साधारण सोफे जहां 10 से 20 हजार रुपये में मिल रहे हैं। वहीं, बड़े नाम गिरामी कंपनियों के सोफों की कीमत 30 से 60 हजार रुपये तक है। व्यापारियों का मानना है कि फरवरी से सहालग शुरू होते ही मांग में और तेजी आएगी। इससे स्थानीय कारीगरों और कारोबारियों को भी रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें