मिर्जापुर। आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी एक्ट 2026 को लागू करने की मांग के लिए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।इस दौरान दलित, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा की मांग की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 दलितों आदिवासियों पिछड़ों अल्पसंख्यक को उनके अधिकार को दिलाने का एक्ट है। यह एक्ट समाज में असमानता दूर करने वाला दूरगामी एक्ट था लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस एक्ट के प्रावधानों पर रोक लगा दी गई है। राष्ट्रपति से अनुरोध है कि इस एक्ट के प्रावधानों को अध्यादेश बनाकर लागू करने के लिए आदेश देने का कार्य करें। इससे देश में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा हो सके। आम आदमी पार्टी मिर्जापुर विधि प्रकोष्ठ इस मुद्दे को लेकर दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों, आदिवासियों दिव्यांगों की साथ है। ज्ञापन देने वालों में राकेश वर्मा, सुनील कुमार, अनिल कुमार बिंद, प्रिंस सिंह पटेल, सुरेंद्र यादव, अमरनाथ आदि रहे।