फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। रविवार को थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ स्थित सिद्धनाथ की दरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत मामले में सोमवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह 10 बजे धरने पर बैठ गए। काफी देर बाद पुलिस, प्रशासन और अन्य लोगों के समझाने पर माने। तब जाकर एक बजे धरना समाप्त हुआ। इस दौरान सड़क पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

उसमानपुर निवासी मैन यादव (35) अपने पैतृक आवास सिंधोरा डगमगपुर में रहता था। कुछ लोगों के साथ रविवार की दोपहर सक्तेशगढ़ स्थित सिद्धनाथ की दरी पर पिकनिक मनाने गया था। जिसे मृत हाल में स्कार्पियो सवार कुछ लोग शाम को घर के बाहर छोड़ गए थे। जिसे लेकर परिजन शाम को कोतवाली पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग किया। मुकदमा दर्ज न होने पर सोमवार की सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। जानकारी होते ही मौके पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह पहुंच कर अधिकारियों को इसकी जानकारी दिया। सीओ चुनार सुशील कुमार यादव मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया, पर परिजन अड़े रहे। सूूचना पर उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन परिजन नहीं माने और वह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसी बीच जिला पंचायत सदस्य कल्याण यादव भी पहुंचे और वह परिजनों की मांग को उचित बताया। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य से वार्ता कर सड़क पर बैठी महिलाओं को हटाने की पहल की। कुछ देर में ही सकारात्मक परिणाम मिला। प्रदर्शन कर रहीं महिला अब की मांग के बारे में उपस्थित उच्चाधिकारी से वार्ता कर निराकरण कराया। प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। तब एक बजे पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान लगभग दो घंटे तक बैक कचहरी मार्ग अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें