मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने शुक्रवार को दो परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। वे पहले फतहां स्थित पं. दीन पं. मदन मोहन मालवीय प्राथमिक विद्यालय/जूनियर हाई स्कूल गए उसके बाद विसुंदरपुर स्थित दयानंद प्राथमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। फतहां में प्रधानाध्यापिका ने उनको गलत सूचना दी तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देश दिया। इसी प्रकार अनुपस्थित अध्यापिका पर भी कार्रवाई के लिए कहा।
निरीक्षण के समय फतहां प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाध्यापिका विद्यावती कुमारी ने बताया कि स्कूल में कुल चार अध्यापक तैनात हैं, जिसमें सहायक अध्यापिका अंजू श्रीवास्तव बिना किसी अवकाश के अनुपस्थित पायी गईं। मौके पर प्रधानाध्यापिका विद्यावती कुमारी, सहायक अध्यापक वीरभानु सिंह, एवं सहायक अध्यापक नौशाद आलम उपस्थित मिले। बताया गया कि प्राथमिक व जूनियर में मिलाकर 115 बालक व 140 बालिका का नामांकन किया गया है। आनलाइन पठन-पाठन के लिये 23 छात्रों का वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान 14 दिसंबर के बाद 15, 16, 17 एवं 18 दिसंबर को आनलाइन पढ़ाई न किये जाने पर प्रधानाध्यापिका ने कहा कि बेसिक शिक्षा कार्यालय से रीडिंग के लिये चैप्टर नहीं भेजा गया है। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से मोबाइल पर पूछा तो बीएसए ने बताया कि प्रति दिन सभी स्कूलों में रीडिंग चैप्टर भेजा जा रहा है। इस पर डीएम ने बीएसए को प्रधानाध्यापिका कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय बताया गया कि स्कूल में शौचालय है लेकिन दिव्यांग शौचालय नहीं है। किचेन शेड है। इसी प्रकार विसुंदरपुर स्थित दयानन्द बेसिक प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक स्कूल में रंगाई-पोताई कराते मिले। प्रधाध्यापक ने बताया कि स्कूल में उनके आलवा अन्य कोई अध्यापक की तैनाती नहीं है। स्कूल में हैंडपंप नहीं है। पानी की आपूर्ति न हो रही है। किचन शेड है, स्कूल में बिजली कनेक्शन है। स्कूल में कुल 47 छात्र एवं 57 छात्राओं का नामांकन है। दीक्षा एप का उपयोग किया जा रहा है, आन लाइन पढ़ाने के लिये छात्रों का वाट्सएप ग्रुप नहीं बनाया गया है जिसे तत्काल बनाने का निर्देश दिया गया। रसोइयों से वार्ता के दौरान बताया गया कि उनका मानदेय सितंबर माह तक प्राप्त हो गया है। प्रधाध्यापक ने बताया कि कम्पोजिट ग्रांट में इस वित्तीय वर्ष में कुल 50,000 रुपये की धनराशि प्राप्त है।