फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 112 पर दी तीन लोगों के हत्या की झूठी सूचना, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की  गिरफ्त में फर्जी सूचना देने वाले आरोपी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
चील्ह पुलिस ने चेकसारी गांव से आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

मिर्जापुर। चील्ह पुलिस ने पुलिस आपातकालीन सेवा यूपी-112 पर तीन लोगों के हत्या की सूचना देने और बार-बार गलत जानकारी देने वाले अजय यादव व राहुल कुमार गुप्ता निवासी चेकसारी को गिरफ्तार किया। चील्ह थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर चील्ह थाना के पीआरवी-2446 पर फोन करने वाले अजय यादव ने तीन लोगों की हत्या के संबंध में सूचना दी। इसकी जांच पीआरवी-2446 पुलिस अधिकारी ने मौके पर जाकर की तो पाया कि फोन करने वाला और एक अन्य व्यक्ति नशे में थे। पूछताछ करने पर आक्रामक हो गए। समझाने का प्रयास किया गया पर वह नहीं मान रहे थे। नशे में सूचना दी थी। जो असत्य व निराधार है। फोन करने वाले द्वारा अनावश्यक रूप से पुलिस को परेशान करने की नीयत से झूठी सूचना दिया गया। इनके द्वारा पूर्व में भी कई बार इसी प्रकार से भ्रामक सूचना यूपी-112 पर दी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें