फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीज की दुकान में फर्जी मार्केटिंग इंस्पेक्टर पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार स्थित एक बीज की दुकान में फर्जी मार्केटिंग इंस्पेक्टर को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया। फर्जी मार्केटिंग इंस्पेक्टर सोमवार को कृष्ण देव सिंह की दुकान पर कागजात दिखाने की धौंस दे रहा था।
विज्ञापन

क्षेत्र में पहली बार दिखे आरोपी इंस्पेक्टर को देेखकर दुकानदार सतर्क हो गया। बातचीत के दौरान शक होने पर दुकानदार ने सेल्फी लेकर उसकी फोटो कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर उक्त इंस्पेक्टर के बारे में पूछताछ की। कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी ने दुकानदार को बताया कि इस नाम का कोई व्यक्ति मार्केटिंग इंस्पेक्टर नहीं है। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से दुकानदार ने फर्जी मार्केटिंग इंस्पेक्टर को पकड़कर इसकी सूचना स्थानीय थाने में दी।
मौके पर पहुंची पुलिस दुकानदार की तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई। सूचना पर सीओ उमाशंकर भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी से पूछताछ की। थानाध्यक्ष अरुण दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें