फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रदान के लिए प्रेरित किया

Mon, 30 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के मुसफ्फरगंज स्थित वर्धमान पब्लिक स्कूल का चौथा वार्षिकोत्सव रविवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। वार्षिक समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों ने अपने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियों से चार चांद लगा दिया।
विज्ञापन


 बच्चों ने नेत्र दान से संबधित कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को नेत्र दान के लिए जागरूक किया। बदलती दिशाएं शीर्षक के तहत आयोजित कार्यक्रम के तहत बच्चों ने नारी शक्ति,  आतंकवाद, पितृ भक्त श्रवण कुमार, शिव तांडव आदि प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

 समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी बच्चों को शील्ड और  प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी शिवसागर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों  के अंदर छिपी प्रतिभाओं में निखार आता है। विद्यालय की निदेशिका राजो जैन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें