फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अनुपस्थित कर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला एवं जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को सुबह लगभग 10.40 पर आबकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसके पहले सहायक आबकारी आयुक्त मंडलीय कार्यालय का निरीक्षण किया। सहायक आबकारी आयुक्त जितेंद्र कुमार मौके पर अपने कक्ष में नहीं पाये गये। निरीक्षण के बाद लौटते समय कहीं से आनन-फानन में आये और आयुक्त से मुलाकात की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षरण किया। उपस्थिति पंजिका में उदय सिंह व राम आषीश सिंह प्रभारी आशि. ने पांच अगस्त 2020 से मंगलवार तक रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं किया। इसी प्रकार कुंवर गुर्देश सिंह आसि. के द्वारा 21 अगस्त 2020 से अब तक हस्ताक्षर नहीं बनाया गया। निरीक्षण के दौरा ये कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित भी पाये गये। आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये बाद में आये सहायक आबकारी आयुक्त को तीन दिवस में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां पर जिला आबकारी अधिकारी नीरज उपस्थित रहे। उपस्थिति रजिस्टर के निरीक्षण के दौरान अन्य कर्मचारी उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें