फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बैठक में नहीं आने पर मंडी सचिव से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला गेहूं खरीद अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बुधवार को गेहूं खरीद को लेकर आयोजित बैठक में नहीं आने पर मंडी सचिव से स्पष्टीकरण मांग लिया। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को बृहस्पतिवार से सभी केंद्रों में गेहूं खरीद शुरू कराने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि जब तक सभी केंद्रों में गेहूं खरीद शुरू नहीं हो जाती है तब तक संबंधित एजेंसी के प्रभारी एडीसीओ, एडीओ तथा मंडी सचिव प्रतिदिन शाम को पांच बजे तक केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट के साथ उनके समक्ष उपस्थित होंगे।एडीएम शिव प्रताप शुक्ल बुधवार को क्रय एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नहीं आने पर उन्होंने मंडी सचिव से स्पष्टीकरण मांग लिया। उन्होंने अधिकारियों को बृहस्पतिवार तक सभी केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि अभी तक खाद्य विभाग के 12, पीसीएफ के 8, पीसीयू के 7, यूपीएसएस के 3 तथा एफसीआई एक केंद्र सहित जिले में 70 केंद्रों की तुलना में 28 में गेहूं खरीद शुरू हो चुकी है। मंडी समिति के स्वीकृत दोनों केंद्र अभी तक नहीं खोले गए हैं। इसके साथ ही मंडी बैठक में भी नहीं थे। इस पर एडीएम ने मंडी सचिव से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही केंद्रों को खोलकर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
एडीएम ने एजेंसियों के प्रभारियों को बृहस्पतिवार तक सभी केंद्रों पर अनिवार्य रूप से खरीद प्रारंभ कराने तथा किसानों को उसका भुगतान कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अब तक 5034 किसानों द्वारा गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराया गाया है, लेकिन संबंधित तहसीलों से इनके सत्यापन की स्थिति ठीक नहीं है। इस पर एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सत्यापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। ताकि गेहूं खरीद प्रभावित न हो।
विज्ञापन

उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि यदि कोई किसान बिना सत्यापन के गेहूं लेकर केंद्र पर आता है तो तहसील से तत्काल संपर्क कर उसका सत्यापन कराते हुए खरीद सुनिश्चित करें। ताकि किसान को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभी तक एआर कोआपरेटिव द्वारा सहकारिता विभाग के अधीन संचालित किसी केंद्र का निरीक्षण नहीं किया गया है। इस पर एडीएम ने उन्हें निर्देश दिया कि बृहस्पतिवार से प्रतिदिन केंद्रों का खुद भ्रमण करें और मातहतों से दैनिक निरीक्षण कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने पीसीएफ, पीएसयू, एफसीआई के जिला प्रभारियों को केंद्रों का प्रतिदिन निरीक्षण कर फोटोयुक्त आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कहा कि जब तक सभी केंद्रों पर खरीद प्रारंभ नहीं हो जाती है तब तक संबंधित एजेंसी के प्रभारी एडीसीओ, एडीओ और मंडी सचिव प्रतिदिन शाम पांच बजे निरीक्षण आख्या के साथ उपस्थित रहेंगे। बैठक में डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह, जिला प्रबंधक पीसीएफ वैभव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें