फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पूर्मिणा तक चलेंगी 10 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्णिमा पर विंध्यवासिनी मां के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की गई है। विभाग की तरफ से विशेष अवसर के लिए वाराणसी-मिर्जापुर रूट पर 10 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसका लाभ पूर्वांचल से आने वाले दर्शनार्थियों को मिलेगा। वहीं, बिहार व अन्य क्षेत्रों से आने वाले दर्शनार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा। एआरएम रोडवेज हरिशंकर पांडेय ने बताया कि पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। दर्शनार्थियों के भीड़ के मद्देनजर बुधवार और बृहस्पतिवार को वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर विंध्याचल के लिए 10 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। इनमें सात अनुबंधित और तीन निगम की बसें शामिल हैं। यात्रियों की भीड़ के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, रोडवेज के मिर्जापुर डिपो ने कमाई में अब तक का सारा रिकार्ड तोड़ दिया है। मार्च माह में मिर्जापुर डिपो ने लक्ष्य से 110 प्रतिशत अधिक कमाई कर नया रिकार्ड बनाया है। साथ ही मार्च माह में मिर्जापुर डिपो प्रदेश में सर्वाधिक कमाई कर छठें स्थान पर रहा। रोडवेज के एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि रोडवेज डिपो में 62 बसें हैं। इसमें 15 अनुबंधित बसें हैं। मार्च माह में दो करोड़ 79 करोड़ रुपये आय का लक्ष्य मिर्जापुर डिपो को दिया गया था। मार्च माह में नवरात्र भी था। नवरात्र के चलते मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में आने-जाने वाले दर्शनार्थियों की संख्या ज्यादा रही। दस दिन में विंध्याचल में लाखों लोगों ने दर्शन किया। इसमें अधिकांश यात्रियों ने रोडेवज की बसों से सफर किया। विंध्याचल आने के लिए अन्य जिलों से भी बसें आई थीं। मिर्जापुर डिपो ने मार्च में लक्ष्य से 110 प्रतिशत अधिक कमाई की। मिर्जापुर डिपो ने मार्च माह में तीन करोड़ नौ लाख रुपये की कमाई की। रोडवेज को लक्ष्य से 29 लाख रुपये अधिक आय हुई। मार्च माह में लक्ष्य से अधिक कमाई कर मिर्जापुर डिपो प्रदेेश में छठें स्थान पर रहा। मिर्जापुर डिपो ने अब तक का रिकार्ड भी तोड़ा है। मासिक लक्ष्य में मिर्जापुर डिपो ने पहली बार इतनी कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें