फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: समाधान दिवस में नहीं आने पर नौ अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर चुनार तहसील में नौ अधिकारी पहुंचे। इस पर मंडलायुक्त डाॅ.मुथुकुमार स्वामी बी ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांग लिया है। मंडलायुक्त ने चुनार व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने लालगंज तहसील में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। समाधान दिवस में जिले में कुल 589 मामले आए। इनमें से मौके पर 22 का ही निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने चुनार तहसील सभागार में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस बीच संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित विभिन्न विभागों के नौ अधिकारियों से मंडलायुक्त ने स्पष्टीकरण मांग लिया है। इन अधिकारियों ने अपनी जगह मातहतों को भेजा था। संपूर्ण समाधान दिवस पर हसौली गांव निवासी दिनेश यादव ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। तीन माह से खाद्यान्न नही दिया जा रहा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि विवाहित लड़कियों के नाम का राशन उठाकर बेचा जा रहा है, जबकि लड़कियां अपने ससुराल में रहती हैं। बसारतपुर निवासी बृजेश सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्राम सभा भरेहटा परगना हवेली में बिना पर्यावरण प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र के ईंट भट्ठा का संचालन किया जा रहा है। सद्दूपुर निवासी अशोक कुमार वर्मा ने शिकायत की कि वर्ष 2012 में माता-पिता की सहमति से बाजार में स्थित संपत्ति का बंटवारा हुआ, लेकिन अब एक भाई आपसी बंटवारे को नहीं मान रहे हैं और विवाद पैदा कर रहे हैं।



मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने पूर्व में लंबित मामलों के तत्काल निस्तारण का भी निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 136 शिकायतों आईं। इनमें से मौके पर आठ का निस्तारण हुआ। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भू राजस्व सत्य प्रकाश सिंह, एसडीएम नवनीत सेहरा भी मौजूद रहे। सदर तहसील में एडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान 173 मामले आए। जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम सदर चंद्रभानु सिंह, सीओ सिटी व तहसीलदार सदर आदि मौजूद रहे।लालगंज में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान लालगंज के नेवढ़िया और हलिया के हथेड़ा गांव में शौचालय निर्माण के लिए प्राप्त धनराशि निकालकर उसके दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर उन्होंने बीडीओ को जांच का आदेश दिया। साथ ही आवास निर्माण के लिए जारी धनराशि की जांच के लिए भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने भूमि संबंधी पुराने विवाद में कोलहा के फरियादी को वैधानिक व्यवस्था के अनुसार कार्य का निर्देश दिया। इस दौरान कुल 169 मामले आए। इनमें से सात का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में लालगंज विकास खंड के नेवढ़िया गांव के फरियादी राजेंद्र ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 100 आवासों का पैसा निकालकर पूर्व प्रधान ने उसका दुरुपयोग किया है। इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव को जांच का आदेश दिया। इसी प्रकार का मामला हथेड़ा गांव में सामने आने पर जिलाधिकारी ने हलिया खंड विकास अधिकारी को जांच का आदेश दिया।
हलिया के कुशियरा गांव निवासी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग के कारण प्रधानमंत्री आवास नहीं बना पा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने एसओसी चकबंदी प्रभारी अतुल यादव को शिकायत का समाधान का निर्देश दिया। समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, एसडीएम भरतलाल सरोज समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें