फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 16067 हेक्टेयर क्षेत्र में लहलहाएगी मोटे अनाज की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बाजार में मोटे अनाज की मांग बढ़ने के बाद इस साल इसे कृषि उत्पादन योजना में शामिल कर लिया गया है। मोटे अनाज के उत्पादन के लिए किसानों को इसकी किट मुफ्त में दी जाएगी। जिसे किसान अपने खेतों में प्रदर्शन के लिए उगाएंगे।
विज्ञापन

जिले के सिटी, पहाड़ी, कोन, मझवां, सीखड़, नरायनपुर, जमालपुर, राजगढ़, पटेहरा, हलिया, लालगंज व छानबे विकास खंड में 4183 हेक्टेयर में ज्वार, 11560 हेक्टेयर में बाजरा, 49 हेक्टेयर में सावां, 275 हेक्टेयर में रागी समेत कुल 16067 हेक्टेयर क्षेत्र में मोटे अनाज की फसल लहलहाएगी। कृषि विभाग की ओर से सभी राजकीय बीज गोदामों पर 50 प्रतिशत छूट के साथ पंजीकृत किसानों को इसकी बीच उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सूखा प्रभावित विकास खंडों के किसानों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ज्वार, बाजरा, कोदो व सावां के दो से तीन किलोग्राम के पैकेट नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। एक समय था जब मोटे अनाज लोगों की दिनचर्या में शामिल थे। इस समय बाजार में ढूंढ़ने पर भी मोटे अनाज नहीं मिलते हैं। यदि कहीं मिल भी रहे हैं तो उसकी कीमत आसमान छू रहे हैं। कोदो, सावां तो बाजार में देखने तक को नहीं मिल रहा है। इसके चलते इनके भाव गेहूं, चावल आदि से अधिक हैं। कम लागत में किसान मोटे अनाज की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।



उप निदेशक कृषि अशोक कुमार उपाध्याय का कहना है कि सभी राजकीय बीज गोदामों पर 50 प्रतिशत छूट के साथ मोटे अनाज किसानों को उपलब्ध होंगे। सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों के लिए 180 किग्रा ज्वार, 240 किग्रा बाजारा, 300 किग्रा कोदो तथा 735 किग्रा सावां के बीज की व्यवस्था कर ली गई है। इसे दो से तीन किलोग्राम पैकेट में पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर किसानों को नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें