विंध्याचल/चील्ह। अपर मुख्य सचिव/आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने विंध्याचल और चील्ह क्षेत्र में पुलिस के साथ छापेमारी किया। विंध्याचल में बरामदगी नहीं हुई। चील्ह क्षेत्र में शराब बरामद हुआ। सूचना पर आबकारी और विंध्याचल पुलिस ने दो बड़े नारियल व्यापारी के यहां अवैध शराब निर्माण की सूचना पर छापेमारी किया, पर कोई सामान बरामद नहीं हुआ। इसके बाद चील्ह थाना क्षेत्र में बंद पड़े दो मुर्गी पालन केंद्रों, कालीन की बंद इकाई और पूर्व नामजद आरोपी संजय जायसवाल के घर पर उसकी और उसके साथी प्रमोद जायसवाल की तलाशी ली गई। थाना चील्ह़ अंतर्गत चेतन नारायण सिंह के घर से 101 शीशी देशी शराब के बरामद हुए। जिसके आधार पर चेतन नारायण सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।