फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तर्कशक्ति और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी

विज्ञापन
गर के घंटाघर में ​स्थित माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज से पीईटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते छा
विज्ञापन
- दूसरी पाली में पहली पाली से बढ़ा उपस्थिति का प्रतिशत
विज्ञापन


मिर्जापुर। जिले में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के तीसरे चरण की परीक्षा हुई। परीक्षा में तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान व विज्ञान, गणित के साथ ही संविधान पर आधारित प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब छकाया। परीक्षर्थियों का कहना रहा कि परीक्षा अच्छी हुई, प्रश्नपत्र अच्छा रहा। परीक्षा में अधिकतर जौनपुर, प्रयागराज व अन्य जिले के परीक्षार्थी रहे।
100 अंकों के 100 प्रश्नों में परीक्षार्थी तर्कशक्ति व गणित के प्रश्नों में परेशान हुए। सुबह की पाली 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इस पाली में 9792 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6718 परीक्षा में शामिल हुए और 3074 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में पंजीकृत 9792 में 6846 परीक्षा में शामिल हुए और 2469 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर जिले के सभी 24 केंद्रों पर कड़ी सतर्कता बरती गई। मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। वहां पर भी उनकी कड़ी तलाशी ली गई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। कहीं कोई अप्रिय स्थिति नहीं आई। आयोग के पर्यवेक्षक ने बीएलजे इंटर कालेज में निरीक्षण किया। अन्य अधिकारी भी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

दूसरी पाली में बढ़ गई परीक्षार्थियों की संख्या
तीसरे और अंतिम चरण में रविवार सुबह की पाली में 69 प्रतिशत तथा दूसरी पाली में 70 प्रतिशत परीक्षार्थियों की संख्या रही। सुबह की पाली में 6718 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो दूसरी पाली में यह संख्या बढ़कर 6846 हो गई। दूसरी पाली में पहली पाली से 128 अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।




प्रश्नपत्र अच्छा था लेकिन डर मेरिट के हाई होने से है। उसका असर पड़ सकता है।
- धीरज मिश्रा, जौनपुर

प्रश्नपत्र अच्छा आया था। तर्कशक्ति वाले प्रश्नाें में थोड़ी समस्या हुई। शेष सब ठीक था।
- निशांत कुमार, जौनपुर
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें