फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लर्निंग आउटकम परीक्षा में शामिल हुए 91 हजार बच्चे

विज्ञापन
सिटी ब्लाक के मुंहकुचवा परिषदीय विद्यालय पर लर्निंग आउटकम परीक्षा की जानकारी लेते डीएम सुशील कु - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को लर्निंग आउटकम परीक्षा का आयोजन किया गया। पंजीकृत एक लाख 15 हजार सात सौ 37 बच्चों में से 91 हजार एक सौ 22 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

परीक्षा की गुणवत्ता के लिए कक्षा छह से कक्षा आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। डीएम सुशील कुमार पटेल ने भी मुंहकुचवां पूर्व माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि परीक्षा के दौरान बच्चे पास- पास बैठे थे। उन्होंने कहा कि परीक्षा में बच्चों के बीच दूरी होनी चाहिए। बच्चों को उन्होंने दूर बैठाया। उसके बाद उन्होंने अन्य विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। उनके साथ बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह, डीसी अजय श्रीवास्तव व अन्य थे। बीएसए वीके सिंह ने भी सिटी ब्लाक के अर्जुनपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हो रही परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित हुई। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता व पठन- पाठन के स्तर की जानकारी मिलेगी। सभी खंड शिक्षाधिकारियों के साथ सभी जिला समन्वयक व अन्य की उड़ाका दल के रूप में ड्यूटी लगाई गई थी।
बीएसए कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को प्रेरणा तकनीकी फ्रेमवर्क लागू किए जाने व मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से आनलाइन अवकाश लिए जाने की जानकारी दी। इस अवसर पर पदाधिकारियों के अलावा खंड शिक्षाधिकारी व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें