अदलहाट। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय मोबाइल व्यवसाई का पता लगाने में वाराणसी पुलिस नाकाम रही है। परिजन बार -बार लंका थाने का चक्कर लगाने को मजबूर है। पिता ने रविवार को पुलिस उप महानिदेशक वाराणासी जोन वाराणासी को पत्र लिखकर सीओ, थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव बनाकर गुमुशुदगी लिखवाया। 56 दिन बितने के बाद अब तक पुत्र का पता नहीं चल सका है।
अदलहाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय मुकेश मौर्या पुत्र कृष्णानंद मौर्य कस्बे के बरेंव रोड पर मोबाईल का दुकान चलाता था। जो 17 मार्च को वाराणसी मंडी से सामान खरीदने गया था। उसके वापस न लौअने पर परिजनों ने खोजबीन के बाद 18 मार्च को मुकेश के लापता होने की तहरीर दी थी। 22 मार्च को अदलहाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की पौनी कैरियर के पास एक व्यक्ति चोरी की बाइक बेच रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की जो मुकेश की थी। अदलहाट पुलिस द्वारा बाइक व संदिग्ध व्यक्ति को लंका थाना वाराणसी को सुपुर्द किया, पर लंका पुलिस 56 दिन बीत जाने के बाद भी गायब मोबाईल व्यवसायी का पता आजतक नहीं लगा सकी है। राणसी के लंका थाना क्षेत्र से उसे घर आना था। आखिर उसकी बाइक 40 किमी अहरौरा थाना क्षेत्र के सीमा गांव के पास कैसे मिला। सीसी टीवी फूटेज मतें 18 मार्च को लंका पेट्रोल पंप के पास मुकेश दिखाई दिया। उसके साथ दो संदिग्ध लोग भी दिखाई दे रहे थे। लंका पुलिस ने बाइक के साथ पकड़े गए व्यक्ति को पूछताछ कर छोड़ दिया, पर मुकेश की बरामदगी नहीं कर सकी है। पिता का आरोप है कि लंका पुलिस प्रेम प्रपंच का मामला बता कर पल्ला झाड़ ले रही है।