फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 20 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन 20406 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि रविवार को 8000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसी प्रकार बीएलजे इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य बीडी तिवारी ने बताया कि उनके यहां 2831 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। राजस्थान इंटर काॅलेज व राजकीय इंटर काॅलेज में कुल 9575 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि मूल्यांकन अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुुसार हो रहा है। मूल्यांकन केंद्रों में शिक्षकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रहा है। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उनकी निगरानी में मूल्यांकन किया जा रहा है।
राजकीय इंटर काॅलेज व बीएलजे इंटर काॅलेज में इंटरमीडिएट तथा राजस्थान इंटर काॅलेज व माता प्रसाद माता भीख इंटर काॅलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें