फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शिविर में 42 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के धुंधी कटरा स्थित एक लान में रोटरी-रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल व विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 55 लोगों ने पंजीकरण कराया। जांच के बाद 42 लोगों ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष महावीर सेठिया ने कहा कि रक्तदान से पुनीत कोई दूसरा कार्य नहीं हो सकता है। वे भी लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं। विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। लोगो को बढ़ चढ़कर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

रोट्रेक्ट एडवाइजर मयंक गुप्ता ने बताया कि पूरे विश्व के युवा रोट्रेक्ट सदस्य विश्व रोट्रेक्ट सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान करने के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। गौरव मिश्रा और स्वरूप गुप्ता ने सर्वप्रथम रक्तदान करके शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में आदित्य सिंह, नियति अग्रवाल, संजय सिंह गहरवार, अमोल सिंह, मोहित कसेरा, अभिषेक गुप्ता, निशान्त गुप्ता, अपूर्वा शुक्ला, अभिषेक साहू, निशि जायसवाल, सत्यम गुप्ता, कृष्णा केशरी, मनीष गुप्ता, नीतू सोनी, रामकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें