मिर्जापुर। पांच मई से शुरू हो रहे मूल्यांकन के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम घोषित किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कालेज में अंग्रेजी जीव विज्ञान, समाजशास्त्र व इतिहास विषय का मूल्यांकन होगा। इसी प्रकार बीएलजे इंटर कालेज में भौतिक विज्ञान व हिंदी विषय का मूल्यांकन होगा। कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज में हिंदी व रसायन विज्ञान, राजस्थान इंटर कालेज में विज्ञान, चित्रकला, संगीत, वाणिज्य, सिलाई व मानव विज्ञान तथा माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में हिंदी, उर्दू व संस्कृत विषय का मूल्यांकन होगा। डीआइओएस ने कहा कि अन्य विषयों का मूल्यांकन द्वितीय चरण में होगा।