मिर्जापुर। कोरोना महामारी के दौरान प्रिंट रेट से अधिक मूल्य से सामान देने पर वालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर वाणिज्यकर के ज्वाइंट कमिश्नर ओपी सिंह ने दुकानदारों और व्यापारियों को चेतावनी जारी की है। निर्देश दिया कि अगर किसी के खिलाफ कोई लिखित शिकायत आई तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना संक्रमण के दौरान लाकडाउन किए जाने से हर कोई परेशान है। ऐसे में कई दवा और अन्य वस्तुओं के विक्रेता अधिक मूल्य में लोगों को सामान दे रहे है। कई लोगों ने अपर आयुक्त से शिकायत किया। वाण्ज्यिकर के ज्वाइंट कमिश्नर ओपी सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। उनको चेतावनी दी गई है। बताया गया कि महामारी के दौर में सहयोग के बजाए अगर प्रिंट रेट से अधिक मूल्य से सामान बेचना अपराध है। दोबारा ऐसी शिकायत आई तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।