फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्लोबल ग्रांट से क्रिटिकल केयर हब की स्थापना

विज्ञापन
रोटरी क्लब मिर्ज़ापुर गौरव कार्यक्रम के दौरान मौजूद सदस्य।- साेशल मीडिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर। रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव ने अपने सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट रोटरी गौरव क्रिटिकल केयर हब के लिए प्रतिष्ठित ग्लोबल ग्रांट हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि मिर्जापुर में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर साबित होगा। अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि क्लब के प्रयास से जल्द ही रामकृष्ण सेवा आश्रम में क्रिटिकल केयर की अत्याधुनिक सुविधा स्थापित की जाएगी। क्रिटिकल केयर हब गंभीर रूप से बीमार मरीजों को फास्ट-ट्रैक उपचार सुनिश्चित करेगा। जिससे आपातकाल की स्थिति में जीवन बचाने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी। क्लब की इस गौरवपूर्ण पहल और रोटरी फाउंडेशन के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान को हाल ही में सम्मानित किया गया है। दो नवंबर को वाराणसी में आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट फाउंडेशन सेमिनार अर्पण कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आशुतोष अग्रवाल द्वारा क्लब के पदाधिकारियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्लब असिस्टेंट गवर्नर विष्णु खंडेलवाल को स्टार एजी अवार्ड से नवाजा गया। क्लब अध्यक्ष संदीप जैन ने स्टार प्रेसिडेंट अवार्ड प्राप्त किया। फाउंडेशन चेयरमैन दीपक कुशवाहा ने बताया कि क्लब की सामूहिक भावना इस सफलता की कुंजी रही है। जिसका प्रमाण है कि 22 सदस्यों ने 500 डॉलर का योगदान देकर पॉल हैरिस फेलो का दर्जा प्राप्त किया। सचिव आशीष मल्होत्रा ने बताया कि यह प्रोजेक्ट मिर्जापुर में मानवीय सेवा के एक नए अध्याय की शुरुआत है। यह ग्लोबल ग्रांट रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव के स्थानीय प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाती है, जो पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें