फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जन्माष्टमी पर नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस लाइन समेत अन्य स्थानों पर रात में आयोजित होने वाले जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर 26 अगस्त को रोक रहेगी। उस दिन सुबह छह से रात दो बजे तक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पुलिस लाइन मार्ग पर भी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर रात 12 बजे के बाद भी शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 26 अगस्त को सुबह छह बजे से रात दो बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। उस दिन नो एंट्री रात 10 बजे के बजाय रात दो बजे रहेगी। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन मार्ग पर मेले का आयोजन होता है। इससे वहां भीड़ रहती है। इसे देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए सुगम व सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस लाइन रोड पर भी रात दो तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें