फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्याचल में गर्भगृह में प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र मेला को लेकर सैंफोर्ड स्कूल में बैठक हुई। इसमें नवरात्र मेला के दौरान विंध्याचल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। मेला क्षेत्र में व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी एएसपी नगर नितेश सिंह को बनाया गया है तथा पुलिस मेला अधिकारी सीओ नगर विवेक को बनाया गया है। मेला प्रबंध के लिए गठित मेला प्रकोष्ठ का प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा को बनाया गया है। पूरे मेला क्षेत्र को तीन सुपर जोन, 10 जोन एवं 21 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और एसपी अभिनंदन की मौजूदगी में बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें