आईआईए की बैठक में उद्यमियों को जानकारी देते मुख्य अतिथि।-सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन की शुक्रवार को महंत शिवाला स्थित एक होटल में बैठक हुई। इसमें कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उद्योग स्थापित करने पर सरकार की तरफ से दी जाने वाली सहूलियतों के बारे में उद्यमियों को जानकारी दी गई। अध्यक्षता करते हुए चैप्टर चैयरमैन आशीष बुधिया ने कहा कि मिर्जापुर में कृषि आधारित उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने आईआईए सदस्यों को इसके लिए आगे आने को कही। आईआईए मंडलीय सचिव मनोज खंडेलवाल ने कृषि आधारित उद्योग के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी आदि के बारे में उद्यमियों को जानकारी दी।मंडल अध्यक्ष मोहनदास अग्रवाल ने सदस्यों से उद्यान विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। मुख्य अतिथि उप निदेशक उद्यान मेवाराम ने कहा प्रदेश सरकार किसानों के साथ ही किसानों के उत्थान व विकास के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा उपज की सुरक्षा तथा उचित मूल्य के लिए उद्योग जगत आगे आए। उद्यान निदेशक ने कृषि के क्षेत्र में उद्योग लगाने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में उद्यमियों को जानकारी दी। बैठक में आईआईए के कोषाध्यक्ष कल्याण अग्रहरि, नरेश सिंह, संजय रैदानी, विष्णु खंडेलवाल, एस के पांडेय, अधिराज दत्त, दुर्गा प्रसाद चौधरी, राम नारायण सोनकर, अंकुर जायसवाल, हिमांशु अग्रवाल, चंद्र मोहन वासन, अश्वनी जैन, हरि नारायण पटेल, कार्तिकेय अग्रवाल आदि उद्यमी मौजूद रहे।