फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुप्रिया को केंद्रीय राज्य मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग बनाए जाने पर उद्यमियों में हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया को केंद्रीय राज्य मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग बनाए जाने पर विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है। सोमवार को बूढ़ेनाथ स्थित कैंप कार्यालय पर आशीष बुधिया की अध्यक्षता में मिर्जापुर दरी एंड कार्पेट मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन की बैठक हुई।
विज्ञापन

व्यावसायी आशीष बुधिया ने कहा जिले की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में जनपद में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। मनोज खंडेलवाल ने कहा कोरोना महामारी के चलते जिले का दरी और कालीन व्यवसाय काफी प्रभावित रहा। विदेशों में माल निर्यात न होने पाने से दरी व कालीन व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताया है कि सांसद अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग की कमान मिलने से जनपद का ओडीओपी प्रोडक्ट कारपेट व दरी उद्योग का सर्वांगीण विकास होगा। व्यवसाय को एक बार फिर से बुलंदी मिलने की संभावना है। बैठक में कैलाश सिंह, हासिम अंसारी, नरेश सिंह, अश्वनी जैन, विजय सिंहानियां, फिरोज खान, आशु जायसवाल, राजेश जैन, गिरीश बरनवाल, विनोद तिवारी, रामेश्वरनाथ अग्रवाल, गोपाल खेतान, विक्रम जैन, मोहम्मद रजी आदि दरी व कालीन व्यवसायियों ने अपने विचार व्यक्त किए। विश्व हिंदू महासंघ के जिला संयोजक रंजीत यादव व अखिल भारतीय हिंदू नाई समाज ने बैठक कर अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। बधाई देने वालों में बेचूलाल शर्मा, रामआसरे शर्मा, राजू शर्मा, डा. हनुमान प्रसाद शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें