जिला कार्यालय पर आयोजित भाजपा की बैठक को संबोधित करते वक्ता, सोशल मीडिया
- फोटो : Samvad
मिर्जापुर। बरौधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को मझवां विधानसभा क्षेत्र के मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता मतदाता जोड़ो अभियान को प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में जुट जाएं।
विशिष्ट अतिथि मझवां विधानसभा प्रभारी श्रीनिवासन चतुर्वेदी ने अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का आह्वान किया।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।
बैठक में मंडल से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक अभियान की कार्ययोजना को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। संचालन राम सिंह पटेल ने किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर कुमार मौर्य, ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, जिला महामंत्री डॉ. सीएल बिंद, अमित सिंह और प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।