फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों पर साफ-सफाई व्यवस्था करें सुनिश्चित

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने शनिवार को विंध्याचल के पक्का घाट व अन्य प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को घाटों पर समुचित साफ-सफाई, महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने व अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नारघाट पहुंचकर छठ पूजा के लिए नगर पालिका की तरफ से कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि नारघाट, बरियाघाट, पक्काघाट सहित अन्य घाटों से सिल्ट हटवाकर साफ-सफाई कराई गई है। घाटों पर महिलाओं की सुविधा के बाबत वस्त्र बदलने के लिये भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दौरान सभी घाटों पर अनवरत साफ-सफाई के लिये कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गयी हैं।
उन्होंने स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कराकर जाल भी लगा दिया गया है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि इसी तरह की व्यवस्था सभी घाटों पर सुनिश्चित करें। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें