फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur : अभियंता ने तीन पर दर्ज कराया मारपीट का मुकदमा, पानी टंकी पर कार्य देखने के दौरान की घटना

Fri, 27 Dec 2024 09:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

टंकी पर कार्य देखने गए अभियंता से मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस थाने में तहरीर भी दी गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलजीवन मिशन की कार्यदाई संस्था एनसीसी के अभियंता ने शुक्रवार की देर शाम थाने में तहरीर देकर उनके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। दी गई तहरीर में अभियंता पूर्णेंदु शरद शुक्ल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे के इंद्रवार गांव स्थित पानी टंकी पर कार्य देखने के लिए गया था। मौके पर पहुंचकर देखा कि पानी टंकी की चहारदीवारी के भीतर मवेशी बंधे हुए थे।

विज्ञापन


चहारदीवारी के भीतर से मवेशियों को बाहर निकालने लगा, तभी इन्द्रवार गांव निवासी विष्णु राय और उनके साथ दो अज्ञात लोग आकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। शोर सुनकर पानी टंकी पर कार्य कर रहे प्लम्बर जगदीश मौर्य व उनके सहयोगी राम अधीन ने दौड़कर बीच बचाव करते हुए जान बचाई। मारपीट करने वाले लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि जलजीवन मिशन की कार्यदाई संस्था एनसीसी के अभियंता की तहरीर पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले इंद्रवार गांव निवासी विष्णु राय और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें