फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटवाया अतिक्रमण

Fri, 18 Aug 2017 12:30 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
अतिक्रमण को हटाती जेसीबी ।
विज्ञापन
नगर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए गुरुवार को रमईपट्टी से महिला अस्पताल तक अतिक्रमण हटाया गया। कुछ लोगों के विरोध पर भी नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्र के निर्देशन में पटरियों से नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण दस्ता की कार्रवाई देखकर लोगों में हड़कंप मचा रहा। सड़कों की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को कुछ लोगों द्वारा स्वयं ही हटाया जाने लगा। नगर मजिस्ट्रेट ने लोगों को चेतावनी दिया कि पटरियों पर अतिक्रमण नहीं करें, अभियान चला कर अतिक्रमण आगे भी हटाया जाएगा।        
विज्ञापन

सड़कों पर लोगों द्वारा अतिक्रमण करने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा सड़कों से अतिक्रमण को हटवाने के लिए कई बार चेतावनी दिया गया था, बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था। गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्र और अधिशासी अधिकारी विनय तिवारी द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान रमईपट्टी पेट्रोल पंप तिराहा, कचहरी, टीबी अस्पताल तिराहा से लेकर महिला अस्पताल तक अतिक्रमण हटाया गया। बुलडोजर की मदद से सड़कों पर रखे गए गुमटी को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान लगे रहे। अतिक्रमण हटाने के दौरान दस्ते को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ अभियान की जानकारी मिलते ही लोगों द्वारा पटरियों पर से स्वंय ही अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया। इस दौरान कर अधीक्षक अखिलेश निगम, निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें