मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सीताकुंड के पास बने जीएमआर कंपनी के आवास में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीएमआर कंपनी रेलवे लाइन बिछाने का कार्य कर रही है। चंदौली जिले के धानापुर निवासी 25 वर्षीय आकाश कुमार मौर्या पुत्र श्यामलाल जीएमआर कंपनी में एवस्ट्रा वेटर मशीन का चालक था। सुबह कमरे में उसके साथियों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसके साथी सत्यावाया डोले पुत्र डिंबेधर डोले निवासी असम ने कंपनी के लोगों को सूचना दी। कंपनी के लोगों का कहना है कि आकाश को रात में पेट दर्द हुआ था, जिसके बाद वह दवा खाकर सो गया। सुबह उसकी मौत हो चुकी थी। विंध्याचल कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।