फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर प्रदेश में बसपा की

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। बहुआर गांव में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, राजा सुहेलदेव और पार्टी संस्थापक कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2022 में बहुजन पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा पिछड़ों की लड़ाई बसपा ही लड़ सकती है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने सवर्ण समाज के लोगों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण की मांग की है। शिविर को विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व एमएलसी सुबोधराम ने भी संबोधित किया। इस दौरान मुख्य सेक्टर प्रभारी गुड्डू राम, राजनारायन निराला, रामदास कुशवाहा, बी सागर, जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम, मंडल सेक्टर प्रभारी महेंद्र भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल भारती, जिला सचिव सद्दाम राईन, डॉ .महेंद्र भारती, माधुरी कुशवाहा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन माता प्रसाद पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें