फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सम्राट अशोक ने विश्व की विचारधारा को नई दिशा दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बौद्ध महासभा सुष्मारगिरि के तत्वावधान में बुधवार की रात सम्राट अशोक की जयंती सरैया सिकंदरपुर स्थित एक लॉन में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान संगोष्ठी व काव्य गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक ने विश्व की विचारधारा को एक नई दिशा दी। शुभारंभ भंते विनय दत्त और संघदीप ने संयुक्त रूप से पूजा वंदना से किया। मुख्य अतिथि जगन्नाथ कुशवाहा तथा विशिष्ठ अतिथि ई. रामनरेश नरेश रहे। कार्यक्रम में भंत्ते विनय दत्त तथा संघदीप को अंगवस्त्रम, चीवर तथा बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। साथ ही तीन बौद्ध उपासक नयन वर्मा ,रामदुलारे बौद्ध तथा विजय कुमार मौर्य को सम्राट अशोक का चित्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महासभा के दो पदाधिकारी राजनरायन सिंह तथा अजय कुमार मौर्य को सम्मानित किया। महिला वक्ता शालिनी कुशवाहा को ज्योतिराव फूले व सावित्रीबाई का चित्र देकर सम्मानित किया गया। सम्राट अशोक के जीवन पर प्रियदर्शी अशोक सिंह, शालिनी कुशवाहा, रामनरेश व मुख्य अतिथि ने प्रकाश डाला। काव्य गोष्ठी में छोटेलाल मनमीत, गोपाल कुशवाहा, राधेश्याम पाल, यथार्थ विष्णु, प्रदुम्न त्रिपाठी, मोहन लाल यादव, छोटेलाल सिंह मनमीत, नाथ सोनांचली, राजकुमार राजन, अनवर अली अनवर, प्रमोद कुमार मौर्य, शीतला गौरव, जयप्रकाश जय, संजय यादव उमंग, माखनलाल झटपट, रामनरेश नरेश, राजनरायन सिंह, अजय कुमार मौर्य ने अपनी रचनाओं को सुनाकर वाहवाही लूटी। अध्यक्षता जय प्रकाश जय व संचालन नाथ सोनांचली ने किया। इस दौरान नवयुवक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, रामआसरे दास कुशवाहा, शरद कुशवाहा, सुनील कुमार कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें