समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में बृहस्पतिवार को सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सम्राट अशोक मौर्य साम्राज्य के महान शासक थे। जिन्होंने प्राचीन भारत पर शासन किया। बौद्ध धर्म को बढ़ावा दिया। साथ ही शांति और अहिंसा का संदेश दिया। सम्राट अशोक मौर्य वंश के तीसरे सम्राट थे। जो चंद्रगुप्त मौर्य के पौते और बिन्दुसार के पुत्र थे। अशोक ने धम्म नामक एक नीति शुरू की। जो शांति, अहिंसा, न्याय और सहिष्णुता पर आधारित थी। इस अवसर पर सुरेंदर सिंह पटेल, राजेश भारती, मुन्नी यादव, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, वंदना गुप्ता, आकांक्षा यादव, प्रिंस राव, आकाश यादव, विवेक कुशवाहा, रामराज यादव, अनीस खान आदि रहे।